कैराना : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ऑडियो में युवती गिड़गिड़ाते हुए। गर्भपात कराने के लिए पैसों की मांग कर रही है। वही बात करने वाला व्यक्ति अपना समय खराब बताते हुए इस कार्य के लिए दो हजार से तीन हजार रुपिय देने की बात कह रहा है। इस कृत्य को अंजाम देने वाला कोई आम आम व्यक्ति नहीं है, सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री का भतीजा बताया जारहा है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ऑडियो ने तमाम गलियारों में तहलका मचा दिया है। अठ्ठाईस सैकिंड की ऑडियो में हुई बातचीत में एक युवती गिड़गिड़ाते हुए कह रही है कि उसकी हालत बहुत खराब है, उपचार में दस से पंद्रह हजार खर्च होगए है। गर्भपात कराने के लिए मुझे पैसे दे दीजिए। दूसरी ओर से व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि मेरा वक्त खराब है, दो से तीन हजार रुपये दे दूंगा। ऑडियो में बात करने वाला शातिर सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा का भतीजा बताया जारहा है। जो इस तरह के खेल में माहिहर है। समाज के भीतर सभ्रांत लोग कमेंट कर निंदा कर रहें है। योगी सरकार महिलाओं के अपराध को लेकर सशक्त पहचान बनाए हुए है। देखना यह है कि रशुख वाले शातिर पर भी पुलिस की ओर से कार्रवाई कर लाचार युवती को न्याय व सम्मान दिया जाएगा।
--
लाचार को मिले न्याय तो बनेगी मिशाल
वायरल ऑडियो में एक लाचार युवती को गर्भपात कराने के लिए बेबश करने वाले दरिंदे को किसने हक दिया है। जो हस्ती खेलती जिंदगी के साथ नाजायज संबंध बनांकर उसे गर्भपात कराने के लिए रकम देकर अपना पीछा छुड़ाने में लगा है। आखिर इस दरिंदे पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
--
ब्लैकमेल करने के लिए शातिर ने की ऑडियो वायरल
दो दिन पूर्व शातिर ने अपनी फोन पर हुई युवती से बातचीत की ऑडियो एडिट कर खुद के नंम्बर से एक वाट्सएप समूह में प्रेषित की है। उद्देश्य पीड़िता को बदनाम कर उसकी बेबशी को फैला कर उसे भविष्य में दबाव में लेने एवं इस्तेमाल करने के लऑडियो वायरल की है।
दरिन्दे को बचाने के लिए लगी फ़ौज
पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए शातिर के जानकार तमाम हथकंडे अपनानते हुए अधिकारियों को गुमराह करने में जुटे है। शातिर अपराध की दुनिया में काफी खिताब लिए हुए है। यह सब जांच का विषय है।
इन्होने कहा ....
जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाऐगी
सी ओ अमरदीप मोर्य कैराना

0 Comments