- दो नाबालिग युवतियों को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले गत तीन वर्षों से चल रहा था फरार।
कैराना। पुलिस व एसओजी की संयुक्त छापेमार कार्रवाई में तीन वर्षों से फरार चल रहे ढाई हजारी इनामी बदमाश को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा के आदेशानुसार वांछित वारांटियों की धरपकड़ अभियान के अनुपालन में एसओजी टीम शामली व कैराना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई करते हुए हरियाणा के जनपद चरखी दादरी से बुधवार को गत तीन वर्षों से फरार चल रहे ढाई हजारी इनामी बदमाश हरिओम पुत्र अतर सिंह निवासी गांव एरटी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 4 अप्रैल वर्ष 2019 को नगर के एक मोहल्ले से दो नाबालिग युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली पर तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से आरोपी लगता फरार चल रहा था,जिस पर बाद में पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा द्वारा ढाई हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

0 Comments