-खादर क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द, खुरगान, बरनावी व पटेड में ऊर्जा निगम की टीम ने की छापेमारी
कैराना। हाई लाइनलॉस के चलते ऊर्जा निगम की टीम ने खादर क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ विद्युत थाना में मुकदम दर्ज कराया गया है।
बुधवार को उपखंड अधिकारी कैराना ओमप्रकाश बेदी के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने हाई लाइनलॉस फीडर 11 केवी दभेडी खुर्द,33 केवी सब स्टेशन खुरगान, पटेड व बरनावी में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है,जिनके खिलाफ विद्युत थाना शामली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीओ ओपी बेदी ने बताया की खादर क्षेत्र में हाई लाईनलॉस फीडरों के क्षेत्र में अभियान चलाया गया है,जहां 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है।जिनके खिलाफ तुरंत विद्युत थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होने कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा। किसी भी सूरत में बिजली चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जेई रवि वर्मा, राकेश कुमार व संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Comments