नोडल अधिकारी ने गोशाला को विस्तृत रूप देने के दिए निर्देश

 

 कैराना : जिले के नामित नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी ने रामडा में पहुंचकर गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई , चारे व पानी की गोशाला में व्यवस्था का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी व सीडीओ शंभू नाथ ने गोशाला का आकार बढ़ाने पर जोर दिया गया। बीडीओ ने जल्द ग्रामपंचायत निधि से व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


मंगलवार को नामित नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर नोयडा शरद सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी लखनऊ कैराना विकास खंड कार्यालय के अंतर्गत ग्रामपंचायत रामडा में पहुंचे। उन्होंने गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ने वहाँ पर पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वप्रथम आश्रय स्थल पर पशुओं की जानकारी ली। यहाँ पर 47 पशु है। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण केंद्र पर हरा चारा के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए गोशाला को विस्तृत रूप देने के लिए जोर दिया गया। इस दौरान बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, उप जिला पशुचिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments