तीन किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद


कैराना : क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी किशोर दो बहनों सहित एक सहेली दो माह पूर्व गायब हो गई थी। बाबा की ओर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तीनों किशोरियों को बरामद किया है। 

क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने गत 15 नवंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी दो पौत्री सहित एक सहेली गायब हो गई है। स्वजन व पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों किशोरियों को क्षेत्र से बरामद किया है। वही पंजीठ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राधेश्याम भारती ने बताया कि तीनों किशोरियों को बरामद किया गया है। पूछताछ जारी है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

----

Post a Comment

0 Comments