कैराना। दबंगई के बल पर सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वाले माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा।
नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी सचिन कुमार पुत्र जगदीश कुमार ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दबंगों द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर शौचालय सहित मकान निर्माण कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि मना करने पर भूमाफिया मारपीट पर उतारू हो जाता है।इससे पूर्व में एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव सहित पुलिस अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन आजतक कार्रवाई नही की गई है।

0 Comments