अलग-अलग मामलों में दो वांछित गिरफ्तार


कैराना। पुलिस ने अलग - अलग मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया।

पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक झा के आदेशानुसार वारंटी व वांछितोंं की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में पुलिस ने दो अलग -अलग मुकदमों में वांछित चल रहे 
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमित पुत्र दलबीर निवासी गांव खरकजाटान थाना लाखन माजरा जनपद रोहतक को खुरगान बाईपास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी अफजाल पुत्र सिल्ला निवासी गांव अलीपुर को मुखबिर की सूचना के बाद घर पर दबिश के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments