सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शामली, श्री रोहित राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 04.02.2023 तक विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।
यातायात पुलिस शामली द्वारा सडक सुरक्षा माह के दृष्टिगत महिला पुलिस शामली की दोपहिया वाहन रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक/प्रशिक्षित किया गया ।
यातायात निदेशालय लखनऊ के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के निर्देशन में दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक आयोजित सडक सुरक्षा माह कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 15.01.2023 को जनपद में सडक सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री रोहित राजपूत एवं प्रभारी यातायात पुलिस शामली श्री संजय राणा द्वारा महिला पुलिस की दोपहिया वाहन रैली को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया गया । इस रैली का उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों जैसे तेज गति से वाहन न चलाना, सीट बैल्ट का उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चालाना तथा नाबालिगों/छात्रों द्वारा वाहन न चलाने आदि सम्बन्धी नियमों के बारे में जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस में तैनात हे0का0 नरेश कुमार एवं का0 कृष्णा कुमार द्वारा रक्त दान भी किया

0 Comments