- वर्षों से प्लाटिंग करने वाले लोगों पर भी सूचीबद्ध तरीके से होगी प्रभावी कार्रवाई
कैराना : नगर में मौजूद कालोनियों से प्लाट खरीदने वाले जरूरतमंद एवं जानकारी का अभाव रखने वाले भोले भाले लोग सतर्क हो जाए। मानकों के विपरीत सभी कालोनियों पर जल्द प्रशासन की ओर से कार्रवाई कर सभी ध्वस्त कराई जाएंगी।
नगर के मायापुर मार्ग, तितरवाड़ा, झिंझाना, खुरगान, रामडा व मोहल्ला अफगानान में स्थित बारात घर के समीप काटी गई विशाल कालोनी सभी अवैध की श्रेणी में शामिल है। सभी अवैध कालोनियों के खिलाफ नियमानुसार प्रशासन कार्रवाई करने की रूप रेखा तैयार कर रहा है। जिसके चलते सभी को ध्वस्त कराया जाएगा। जिलाधिकारी जसजीत कौर व अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार स्पष्ठ रूप से सभी तहसीलों के एसडीएम एवं तहसीलदारों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए है। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित कर सभी कालोनियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है।
--
विलंब लेकिन होगी प्रभावी कार्रवाई
क्षेत्र में मौजूद अवैध कालोनियों के खेल की रोकथाम करने के साथ अंकुश लगाने के लिए प्रशासन उचित कार्रवाई करने के लिए प्लान तैयार कर रहा है। वही पिछले कई वर्षों में इस खेल में शामिल लोगों के खिलाफ भी सूचीबद्ध तरीके से नकेल कसने को गम्भीर दिखाई दे रहा है। जिसके लिए सभी की सूची तैयार की गई है।
--
उच्चाधिकारी ने की है अपील..
गत एक सप्ताह पूर्व तहसील सभागार कक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम संतोष कुमार ने स्पष्ठ रूप से कहा था कि कोई अनाधिकृत कालोनी से प्लाट नहीं खरीदे, टीमें गठित की गई है सभी कालोनियों को कार्रवाई कर जल्द उखड़वाया जाएगा।
-- -

0 Comments