एआरटीओ रोहित राजपूत लेफ्टिनेन्ट रजनीश के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट जनपद शामली के द्वारा सड़क सुरक्षा माह जागरूकता रैली निकाली गई

सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना महत्वपूर्ण कार्य है जिसके निमित्त जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शामली, श्री रोहित राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 04.02.2023 तक विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आज दिनांक को वी.वी. इन्टर कॉलेज शामली से शिव चौक तक शासन के निर्देशानुसार लेफ्टिनेन्ट रजनीश के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट जनपद शामली के द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित स्लोगन एवं बैनर के साथ रैली का आयोजन कराया गया, उक्त रैली के संचालन में श्री शैलेन्द्र आर्य प्रधानाचार्य वी.वी. इन्टर कॉलेज शामली का विशेष योगदान रहा है। उनके द्वारा आम जन-मानस को जागरूक करने हेतु एन.सी.सी. कैडैटों से प्रेरक नारे लगवाये गये। इस मौके पर एआरटीओ शामली, रोहित राजपूत,यात्रीकर अधिकारी शामली राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एवं प्रवर्तन कर्मचारी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments