मंडावर, नगलाराई से सड़कों पर दौड़ रहे रेत के ओवरलोड वाहन।


- खनन प्वाइंटो पर जमकर होरहा अवैध रेत खनन ।
 
सलीम फ़ारुकी कैराना।

 कैराना ।शासन की ओर से मंडावर व नगलाराई में आवंटित रेत खनन के पट्टों पर अवैध खनन का कार्य धड़ले से जारी है। इतना ही नहीं दिन व रात सैकड़ों की संख्या में निकलने वाले ओवरलोड वाहन सड़को को क्षतिग्रस्त कर है। जिनके विरोध में ग्रामीण लामबंद होकर विरोध करने में जुटे है। 

 यमुना नदी में स्थित खनन प्वाइंटो पर बेरोकटोक के कार्य जारी है। वहां से रेत भरे ओवरलोड डफर आदि सैकडों वाहन सड़कों पर निकलते है। विभाग की लापहरवाही एवं अनदेखी के वाहन सड़कों पर खूब दौड़ते नजर आते है। खादर क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी अकरम चौहान, गांव दभेड़ी खुर्द निवासी असजद व गांव गोगवान निवासी अमीर आदि गांवों के लोगों ने अधिकारियों को शिकायत कर बताया कि गांव नागला राई व मंडावर में स्थित खनन प्वाइंटों पर दिन रात पॉर्कलेन मशीनों से अवैध रूप से खनन किया जारहा है। वही अवरलोड वाहन सड़कों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर राजस्व को हानि पहुँचा रहें है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जारही है। जिसके चलते ओवरलोड वाहन सड़कों पर भारी संख्या में दिखाई दे रहें है।

--

मुख्यमंत्री को अवैध खनन करने की शिकायत

इस्सोपुर खुरगान निवासी पूर्व जिलापंचायत सदस्य चौधरी गय्यूर अली ने मुख्यमंत्री, डीएम व मंडलायुक्त को पूर्व में पत्र भेजकर मंडावर व नागलाराई खनन प्वाइंट पर नियम विरुद्ध खनन करने के आरोप लगाते हुए क्षेत्र के जनमानस को भविष्य में भारी हानि होने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय अधिकारी कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहें है।

Post a Comment

0 Comments