पुलिस ने अपमिश्रित शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

पांच लीटर अपमिश्रित शराब, यूरिया बरामद।

सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना। पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लीटर अपमिश्रित शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर चालान किया।

शुक्रवार को कोतवाली पुलिस नगर-क्षेत्र में सुरक्षा व शांति के दृष्टिगत गश्त पर थी कि इसी दौरान खुरगान बाईपास पुल के नीचे संदिग्ध युवक घूमता नजर आया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। तलशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व यूरिया बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुर्बान पुत्र इस्लाम निवासी गांव काकोर बताया है।पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments