सड़क सुरक्षा यातायात माह को लेकर सड़कों पर उतरकर लोगो का जीवन बचाने की फिक्र में तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एआरटीओ रोहित राजपूत मेहनत कर बचा रहें जिंदगीयां
शामली।एआरटीओ रोहित राजपूत ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए आज भी जिले के प्राइवेट बस स्टैंड विजय चौक पर बस ड्राइवरों टेंपो ड्राइवरो को यातायात नियम ना तोड़ने की शपथ दिलाई
*सड़क सुरक्षा यातायात माह को लेकर सड़को पर उतरकर लोगो की जीवन बचाने की फिक्र में तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एआरटीओ रोहित राजपूत मेहनत करते हुए नजर आ रहें हैं।* आज भी उन्होंने शामली के प्राइवेट बस स्टैंड विजय चौक पर बसों एवं कारो और टैंपो ड्राइवरों को कैंप लगाकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया और कहा कि शराब पीकर गाड़ी ना चलाये यह जीवन अनमोल हैं और कार चलाते वक्त सीटबेल्ट व स्कूटी व मोटरसाइकिल चलाते हुए हेल्मेट भी लगाएं औरो को भी नसीहत करें कि शराब पीकर गाड़ी ना चलाए ओर यातायात के नियमों को अनदेखा ना कर यातायात के नियमों को अपनाएं।

0 Comments