मुकीम गैंग के गुर्गे की कैराना कोर्ट में पेशी

कैराना। मुकीम काला गैंग के कुख्यात बदमाश मुंशाद खन्द्रावली को जेल से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया। बदमाश की पेशी के दौरान सुरक्षाकर्मी पूरी तरह चौकन्ने नजर आए।

गुरुवार को दिल्ली की मंडौली जेल में बंद कुख्यात बदमाश मुंशाद खन्द्रावली को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित न्यायालय में पेशी पर लाया गया। मुंशाद कुख्यात मुकीम काला गैंग का सदस्य बताया गया हैं। कुख्यात की पेशी की सूचना पर कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। पुलिस ने कोर्ट परिसर में संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ की। मुंशाद को वर्ष 2013 के एक आपराधिक मामले में कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, जिसे पेशी के बाद पुन: जेल भेज दिया गया।
——————

Post a Comment

0 Comments