बिना अनुमति काट दिया आम का हरा भरा बाग


-भामाफियाओं की करतूत आम का हरा भरा बाग काटकर अवैध कालोनी काटने की तैयारियों में जुटे हैं माफिया

कैराना। बिना अनुमति के भूमाफियाओं ने आम का हरा भरा बाग उजाड़कर वहां अवैध कालोनी काटने की फिराक में हैं। विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं।

नगर के मुख्य पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित पियूष आश्रम के बराबर में खड़े आम के हरे भरे बाग को बिना विभाग की बिना अनुमति के खुलेआम काटा जा रहा है।वृक्षों का कटान इतनी तेजी से किया जा रहा है कि कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। साथ ही भूमाफिया भी सक्रिय नजर आ रहे हैं,जहां तेजी के साथ हरा भरा बाग काटकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है। बेखौफ भूमाफियाओं के आगे प्रशासन के बाद एमडीए विभाग ने भी घुटने टेक दिए हैं।

इन्होंने कहा

विभाग की ओर से आम का बाग काटने की कोई अनुमति नही ली गई है। टीम को मौके पर भेजा जा गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आदित्य शर्मा
उपनिरीक्षक वन विभाग शामली

Post a Comment

0 Comments