जनपद में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 627 जोड़ों का विवाह संपन्न।



 

डी0सी0 गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, शामली ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद शामली के विभिन्न विकासखण्डों/नगर निकायों स्तर पर विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कुल 627 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया।सभी जोड़ों को जनप्रतिनिधियों द्वारा आशीर्वाद दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजनान्तर्गत रू0 51,000/- प्रति जोड़ों की दर से, कुल 319.77 लाख व्यय किये गये है, जिसमें से रू0 35,000 की धनराशि प्रति कन्या के खाते में भेजे जाने, रू0 10,000/- कपडे, आभूषण वस्त्र आदि प्रति कन्या को दिये जाने एवं रू0 6000/- की धनराशि प्रति विवाह के आयोजन में व्यय किये जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि विवाह के कार्यक्रम में विकासखण्ड ऊन मुख्यालय पर विकासखण्ड ऊन, नं0पं0 गढी पुख्ता, ऊन, झिंझाना के अनुसूचित जाति के 59, अल्पसंख्यक वर्ग के 52, अन्य पिछडा वर्ग के 140, सामान्य वर्ग के 14, कुल 265 जोडो का विवाह कराया गया, जिसमें श्री सतेन्द्र तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती रूबी चौधरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भाजपा, श्री कुलदीप नेता भाजपा एवं श्री रामपाल सिंह, ब्लाॅक प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया।,विकासखण्ड कैराना में अनुसूचित जाति के 03, अन्य पिछडा वर्ग 28, अल्पसंख्यक वर्ग 67, कुल 98 जोडो का सामूहिक विवाह कराया गया।,विकासखण्ड कांधला मुख्यालय पर विकासखण्ड कांधला, नं0पा0प0 कांधला व नं0पं0 एलम के अनुसूचित जाति के 19, अन्य पिछडा वर्ग के 21 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 31,कुल 71जोडो का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री मनीष चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा, श्री डा0 विनोद मलिक, ब्लाॅक प्रमुख ने नवदम्पत्तियों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।इसके अलावा सिटी गार्डन, थानाभवन में विकासखण्ड थानाभवन, न0पं0 जलालाबाद व न0प0 थानाभवन के अनुसूचित जाति के 40, अन्य पिछडा वर्ग के 48 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 21, कुल 109 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें जिलाधिकारी जसजीत कौर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली डीसी गुप्ता, श्रीमती प्रियंका ब्लाॅक प्रमुख एवं श्री अनुज राणा, प्रतिनिधि मा0 पूर्व कैबिनेट मंत्री जी, उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें ऐसे गरीब लोग जो शादी विवाह का खर्च करने में समर्थ नहीं है। ऐसे लोगों का आवेदन के बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर योजना के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।इसके अलावा शौर्य पैलेस विवाह मण्डप,शामली में विकासखण्ड शामली एवं न0पा0प0 शामली के अनुसूचित जाति के 18, अन्य पिछडा वर्ग के 20, अल्पसंख्यक वर्ग के 16, कुल 54 जोडो के विवाह सम्पन्न हुए, जिसमें श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी श्री जयदेव मलिक ब्लाॅक प्रमुख उपस्थित हुए।,नगर पालिका कैराना में अनुसूचित जाति के 01, अन्य पिछडा वर्ग के 01 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 28, कुल 30 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया।जनपद में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में सम्बन्धित जिला समाज कल्याण अधिकारी/ खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी/नोडल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न काया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार जनपद में 176 मुस्लिम एवं 451 हिन्दू, कुल 627 जोडो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सभी जोडो को निर्धारित वस्त्र, आभूषण एवं वैवाहिक प्रमाण-पत्र वितरित किये गये एवं कन्या के बैंक खाते में रू0 35000/- प्रति की धनराशि यथाशीघ्र विकासखण्ड/नगर निकाय स्तर से आॅनलाईन हस्तानान्तरित करा दी जायेगी।

Post a Comment

0 Comments