- तेजी से आ रहे रेत से भरे अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने दो बाईकों में टक्कर मारकर स्विफ्ट व डीसीएम को भी लिया चपेट में
कैराना। तेज गति से आ रहे रेत से भरे अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने दो बाइकों सहित चार वाहनों में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को रेत से भरा ओवरलोड अनियंत्रित डंपर बाईपास होते हुए झिंझाना की ओर जा रहा था, जैसे ही वह भूरा बाईपास पुल के पास पहुंचा तो झिंझाना की ओर से आ रहे बाइक संख्या यूपी 11 सी 2381 से कैराना आ रहा इस्तकार पुत्र असलम गांव माधोपुर थाना नानोता घायल हो गया, जबकि उसका एक अन्य साथी बाल बाल बच गया। बीच डंपर संख्या एचआर 67 सी 3570 ने स्विफ्ट कार व डीसीएम सहित स्प्लेंडर बाइक संख्या एचआर 06 ए क्यू 7265 को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसमें मुफ्ती फरमान व इकराम घायल हो गए जिन्हें राहगीरों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।

0 Comments