कैराना : यातायात जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विजय सिंह पथिक महाविद्यालय, पब्लिक इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर व एस एन इंटर कालेज के लगभग छः सौ छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर मुख्यमार्ग पर निकाली गई।
सोमवार को शासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव सांगवान के नेतृत्व में यातायात जागरूकता के लिए मुख्य मार्ग पर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विजय सिंह पथिक महाविद्यालय, पब्लिक इंटर कालेज, लाला नरसिंह दास इंटर कालेज व एसएन इंटर कालेज के लगभग छः सौ छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर एवं हाथों में बैनर व तख्ती लेकर यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। वही मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने सभी को यातायात नियमों व मतदान को बढ़ चढ़ करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानचार्य मोहकम सिंह, सुशील कुमार शर्मा व प्रबंधक रफाक़त अली सहित महाविद्यालय के प्रोफेसरगण मौजूद रहें।
-----

0 Comments