कैराना। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तेजधारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर चालान किया।
पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध हथियार की बरामदगी,निर्माण व तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को पुलिस ने चौकिंग के दौरान पुराना बाईपास रोड बंधन बैंक के निकट से संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनव्वर पुत्र मोहसीन निवासी गांव राणा माजरा जनपद सोनीपत हरियाणा बताया है।

0 Comments