कैराना। पुलिस ने पांच लीटर अपमिश्रित अवैध शराब व यूरिया के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन व अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन एवं सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी इसी दौरान नगर के खुरगान रोड बाईपास पुल के निकट एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे पांच लीटर अपमिश्रित शराब व यूरिया बरामद हुआ। पकड़े गए शराब तस्कर ने अपना नाम उस्मान पुत्र इनाम निवासी खैलकला बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालानी करवाई की है।

0 Comments