कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर खनन ठेकेदार पर मानकों के विरुद्ध खनन करने का आरोप।


- किसानों ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र।

सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना । क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ठेकेदार द्वारा मानक के विरूद्ध खनन कार्य करने और यमुना नदी की जलधारा को मोडने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


 सोमवार को डीएम कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में रेत खनन का ठेका छोडा गया है। ठेकेदार अपने क्षेत्र से बाहर रेत उठा रहा है और मशीनों द्वारा यमुना नदी की जलधारा मोडी जा रही हैं। जिससे बरसात के समय में बाढ आने की संभावना बन गई है और फसलों के बर्बाद होने की आशंका है। जल कटान के कारण खेतों में पानी भर रहा है और गेंहू की फसल बर्बाद हो रही है। आरोप लगाया कि कैराना एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन कोई भी स्थलीय निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। ग्रामीणों ने मान के विरूद्ध खनन करने वाले ठेकेदार का पटटा निरस्त करने की की हैं। इस अवसर पर उमरदीन, नाजिम, जान हसन, साखी, ता कौसर, इंतजार, नदीम, सालिम, शहजाद, सूफियान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments