गत रात्रि एएसपी ओपी सिंह ने किया कोतवाली पहुंच औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना। रविवार की देर रात एएसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
         

 रविवार रात्रि एएसपी शामली ओपी सिंह कोतवाली कैराना के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय व अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। तथा साफ-सफाई व्यवस्था देखी। 

       उन्होंने वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अमल में लाने और फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments