दिनांक 16 जनवरी 2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जनपद शामली में डॉ ० संजय अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय एवं डॉ० राजकुमार सागर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के द्वारा मीडिया बंधुओं के साथ नियमित टीकाकरण के संबंध में प्रेस वार्ता की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने बैठक में जानकारी दी की कोविड-19 दौरान हमने अपना सारा मानव संसाधन (स्टाफ) कोविड-19 कंट्रोल करने में लगा दिया था जिसका प्रभाव सबसे अधिक टीकाकरण पर पड़ा एवं बहुत सारे बच्चे टीकाकरण होने से छूट गए थे इसको मद्दे नजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाने की मुहिम छेड़ी जो कि क्रमश: 9 जनवरी से 20 जनवरी तक , 13 फरवरी से 22 फरवरी तक एवं 13 मार्च से 22 मार्च तक चलाया जाना है , इसके अंतर्गत 5 साल तक के उन बच्चों को सूचीबद्ध करके जिनका कोई भी टीका छूटा हुआ है टीकाकरण किया जाना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी जानकारी दी की टीकाकरण को बढ़ाने के लिए हमने जिला संयुक्त चिकित्सालय (नहर पर) में एवं नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली (हनुमान टीले पर) मे सातों दिन सोमवार से रविवार तक नियमित टीकाकरण का शुभारंभ 15 जनवरी से हो गया है , जिससे वे अभिभावक भी अपने बच्चों का टीकाकरण रविवार में करा सकते हैं जिनका अवकाश केवल रविवार में ही होता है , इसके अतिरिक्त हमारे जनपद में तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पंसारीयान , बरखणडी एवं कैराना मैं भी सामान्यतः टीकाकरण सोमवार से शनिवार तक रविवार को छोड़कर किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष जून एवं दिसंबर में विटामिन ए समपूरण कार्यक्रम मनाया जाता है जिसमें 9 माह से 5 साल तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए की नो डोज 6 माह के अंतराल पर दी जाती हैं इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है एवं बच्चों को खसरा , निमोनिया , दस्त रोग , रतौंधी , बिटोट सपोट जैसी बीमारी नहीं होती है। इसके अतिरिक्त जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2023 से एफ आई पी बी की तीसरी डोज बूस्टर डोज के रूप में नो महीने पर एमआर के टीके के साथ लगाई जाएगी , जिससे बच्चों का पोलियो के प्रति और अधिक बचाव होगा । धन्यवाद। डॉ० राजकुमार सागर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जनपद शामली।
0 Comments