डीएम ने किया तहसील परिसर का भ्रमण, दिए निर्देश।



सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी जसजीत कौर ने तहसील परिसर का भ्रमण किया। सबसे पहले डीएम लेखपाल भवन पर पहुंची, जहां पर प्रकाश एवं सफाई की समुचित व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, इसे दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंची। यहां पर उन्होंने सब-रजिस्ट्रार सुरेश भारती से बैनामों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की तथा कार्यालय के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के सम्बंध में भी पूछताछ की। डीएम ने एसडीएम शिवप्रकाश यादव से पुरानी तहसील में स्थित भवनों को लेकर भी चर्चा की। इसके बाद डीएम ने एसडीएम कार्यालय, नायब तहसीलदार, तहसीलदार तथा रजिस्ट्रार-कानूनगों कार्यालयों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments