सम्पूर्ण समाधान दिवस में में डीएम जसजीत कौर ने सुनी जन शिकायतें।27 में से पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण।


सलीम फ़ारुकी कैराना।


27 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण, मातहतों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

कैराना। तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची डीएम जसजीत कौर ने मातहतों को जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये है।

शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम जसजीत कौर ने की। इस दौरान उनके सम्मुख आवास व शौचालय निर्माण, भूमि से अवैध कब्जे हटवाने, दिव्यांग, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन बनवाने, विपक्षियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही कराने आदि मामलों से सम्बंधित 27 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये गए, जिनमें से मात्र पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की क्रॉस जाँच भी की। उन्होंने पूर्व में प्राप्त कई शिकायतों में सन्तुष्टिजनक कार्यवाही न होने पर कड़ी फटकार भी लगाई। कार्यक्रम में एसपी अभिषेक झा, एसडीएम शिवप्रकाश यादव, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, सप्लाई इंस्पेक्टर दीपा वर्मा, बीडीओ जीतेन्द्र कुमार मिश्रा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments