शनिवार को कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी आजाद, वाहिद, फारुख, फैय्याज, शाहनवाज, रियाज तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीएम जसजीत कौर को शिकायती-पत्र देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि कांधला पूर्वी में स्थित है। आरोप है कि गांव कनियान निवासी एक व्यक्ति दबंगता के बल पर उपरोक्त कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहा है। उसने भूमि पर नींव आदि खुदवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ताओं ने कृषि भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग के कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
---------------
सेंटर संचालक ने एसपी से की शिकायत, मुकदमे के निर्देश
कैराना। नगर में संचालित इंग्लिश स्पीकिंग सेंटर के संचालक ने सोशल मीडिया पर एक दिन पूर्व वायरल की गई वीडियो के मामले में युवक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत की है। एसपी ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।
मोहल्ला अफगानान कैराना निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह विगत दस वर्षों से नगर की टीचर्स कॉलोनी में एक इंग्लिश स्पीकिंग सेंटर चला रहा है। एक दिन पूर्व गांव मन्ना-माजरा निवासी एक युवक ने उसके बारे में अनर्गल दुष्प्रचार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिससे उसे मानसिक व सामाजिक क्षति पहुंची है। एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कैराना पुलिस को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

0 Comments