कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किया गया फर्जीवाड़ा


-एडिट कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाला चर्चित मास्टरमाइंड आखिर कौन? क्या होगी जांच

कैराना। कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर पर प्रशासन कब शिकंजा कसेगा। क्या एडिट कर दस्तावेज तैयार करने वाले चर्चित मास्टरमाइंड पर भी कार्रवाई की जाएगी?

कूटराचित दस्तावेजों के सहारे फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर पर किसी की भी नजर नहीं है,जो कूटरचित दस्तावेजों के सहारे न जाने कितनी मोटी रकम हड़प कर चुका है।इस काले खेल में माहिर बताया जाने वाला शातिर कोई मामूली नहीं है,जो अवैध दस्तावेजों के सहारे अबतक देश की राजधानी सहित कई स्थानों पर कारनामों को अंजाम दे चुका है। सूत्र बताते हैं कि शातिर ने अपने गुर्गे से एक संस्थान का फर्जी लेटर तैयार कराकर उसी के आधार पर बैंक में एकाउंट भी खुलवाने में कामयाब हो गया है,जिससे संस्थान के नाम आने वाले चैक आदि को इसी खाते में डालकर क्लियर कराया जाता रहा है। इस गोलमाल की संस्थान को कानों कान भी हवा नही है। सूत्र यहां तक बताते हैं कि जिस संस्थान के नाम का एकाउंट खुलवाया गया है। वहां से ऐसा कोई लेटर अभी तक भी जारी नही किया गया है। बिना अनुमति के ही संस्थान के नाम का खाता खुलवाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। क्या यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता।अगर निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।
______
कौन है मास्टरमाइंड

किसी भी लेटर को मिनटों में एडिट करने देने वाला चर्चित मास्टरमाइंड भी फर्जीवाड़े में बराबर का सहयोगी बताया गया है,जो कूटरचित दस्तावेज तैयार करके अपने चहेते को सौंपता था। फिर इन्ही कागजात के आधार पर आगे की प्लानिंग को सेट किया जाता था। दोनों मिलकर प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए जुस्तजू में लग जाते थे। दोनों ही इतनी चालाकी से काम को अंजाम देते थे कि आजतक भी पकड़ में नही आए। अगर निष्पक्ष जांच हो गई तो दोनों शातिरों के बड़े कारनामों से पर्दा उठाना तय है।

Post a Comment

0 Comments