विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना, में शुक्रवार को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) के तत्वावधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र पाल सिंह की संरक्षण एवम् अध्यक्षता तथा डॉ डॉली, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) के नेतृत्व में लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु युवाओं की भूमिका*" विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की गई।
        कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेन्द्र पाल सिंह ने छात्र/छात्राओं को बताया कि भारत ना केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है अपितु युवाओं की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश भी है। प्राचार्य ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया साथ ही संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का पालन करने हेतु आह्वान किया। डॉ अजय बाबू शर्मा, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान एवं जिला स्वीप कॉर्डिनेटर (शामली) ने छात्र/छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप (SVEEP) योजना, वोटर हेल्पलाइन ऐप, नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा रिमोट ईवीएम के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ डॉली, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम इकाई) ने छात्र/छात्राओं को नवीन मतदाताओं हेतु पंजीकरण की ऑनलाइन एवम् ऑफलाइन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम *"Nothing Like Voting, I Vote For Sure"* के महत्व की भी छात्र/छात्राओं को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जी द्वारा उपस्थित प्राध्यापकों,छात्र/छात्राओं को मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ ग्रहण करायी गई। राष्ट्रगान के पश्चात आज के कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हो गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ रीनू, असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी एवम् डॉ आंचल यादव ,असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र तथा एनएसएस स्वंयसेवी प्रदीप कुमार, खालिद, सूरज, अन्नू, हसन, पारीक, अयान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments