कैराना। सामाजिक संस्थाओं के तत्वाधान में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण सेंटर का संचालन किया जा रहा है,जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कस्बे की जामा मस्जिद के निकट सामाजिक संस्था रहबर फाउंडेशन ट्रस्ट व खिदमत ए आवाम समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का आयोजन किया गया है, जिसमें अनुभवी महिला लेडीज टीचर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए आने वाली महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं,जिससे वह अपने घरों पर रहकर इस हुनर के जरिए अपना कारोबार कर घर चला सकें। खिदमत ए आवाम समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी खलील फरीदी ने कहा कि महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए ही सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संयुक्त रूप से संचालन किया जा रहा है,जिसमें अनुभवी लेडीज ट्रेनर द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को संगठन द्वारा डिप्लोमा भी दिया जाएगा और उत्तम कार्य करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा।

0 Comments