गांव की सड़क को पुनः बनाये जाने की की मांग। ठेकेदार व जेई पर लगाया मानकों के अनुसार नहीं मैटीरियल लगाने का आरोप।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

गांव की सड़क को पुनः सही बनाये जाने को लेकर ग्रामीण आमिर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि सडक निर्माण के 3 माह बाद ही सड़क का हिस्सा धंस गया है।
कैराना झिझांना मार्ग का पुर्न निर्माण लगभग 8-9 माह पूर्व कराया गया है। जेई व ठेकेदार द्वारा मानक के अनुसार कार्य न करने व माल न डालने के कारण निर्माण होने के 3-4 माह बाद ही कैराना झिझांना मार्ग में पड़ने वाले ग्राम गोगवान के पास बोडिया पर स्थित तालाब के पास का मार्ग का पश्चिम का कुछ हिस्सा नीचे धंस गया है जिसके सम्बन्ध मे टवीट करने के बाद इस स्थान पर मात्र मिट्टी डलवा दी गयी जिससे वहां पर किचगड पैदा हो गया और सड़क का लेविल भी खराब हो गया जिस कारण आने जाने वालों को परेशानी होती है और वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की हर समय सम्भावना बनी रहती है। ऐसी दशा में इस सम्बन्ध मे सही व निष्पक्ष जांच करायी जाकर दोषी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा सड़क के मानक के अनुसार सही कराया जाने की शिकायत के बाद तालाब की तरफ से दीवार तो बना दी गयी लेकिन जमीन मे धंसी हुई सड़क आज तक भी नहीं बनायी गयी है ।जिससे आने जाने वाले वाहनो को अत्यधिक परेशानी होती है। शिकायत कर्ता ग्रामीण आमिर ने बताया कि वह इस संबंध में पूर्व में भी अर्जी लगा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments