जिलाधिकारी जसजीत कौर ने छह कृषकों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना। सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा झिंझाना की ओर से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर ऋण मेले का आयोजन किया गया।जिसमें डीएम ने छह कृषकों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे।

शनिवार को तहसील परिसर में सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा झिंझाना की ओर से सहायक महाप्रबंधक कालिका प्रसाद के नेतृत्व में ऋण मेले का आयोजन किया गया,जिसमें 6 कृषकों को उनकी आय एवं रोजगार सर्जन हेतु 17 लाख 40 हजार का ऋण स्वीकृत पत्रों को जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं सहायक निबंधक राजवीर सिंह, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया। इस दौरान सहायक निबंधक राजवीर सिंह द्वारा बैंक की नवीन योजनाओं के द्वारा किसानों को लाभकारी जानकारी सहकारिता ग्रामीण मानस में किस प्रकार वर्तमान समय में आवश्यक है कि संपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार कैराना प्रियंका जायसवाल, फील्ड ऑफिसर इंद्रजीत अहलावत, अरविंद कुमार, विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments