ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर गांव में खुशियों की लहर



थानाभवन/संवादाता---भारतीय किसान संगठन का मो. मारूफ को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया साथ ही भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव इमरान राणा का आभार व्यक्त किया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में मो. मारूफ के आवास पर गांव व क्षेत्र के लोग एकत्र हुए। जहां उन्होंने मो. मारूफ़ को किसान संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाई साथ ही भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष व प्रदेश सचिव इमरान राणा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मास्टर फुरकान, जुबेर, गुलजार, एहसान डॉक्टर आसिफ, राशिद आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments