कैराना। अज्ञात भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा मासूम को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर के चलते मेरठ रेफर कर दिया है।
रविवार की अलसुबह अज्ञात चालक रेत से भरी भैंसा बुग्गी को खाली करके अपने घर वापस लौट रहा था, जैसे ही वह गांव भूरा में पहुंचा तो इसी दौरान सड़क पर खेल रहा बाबर का 3 वर्षीय मासूम बच्चा आहिल अचानक भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत घायल मासूम को लेकर शामली के निजी अस्पताल में पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया,जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद अज्ञात भैंसा बुग्गी चालक मौके से फरार हो गया है। इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

0 Comments