दुर्घटनाओं में कमी लाना महत्वपूर्ण कार्य है(एआरटीओ रोहित राजपूत)

सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना महत्वपूर्ण कार्य है जिसके निमित्त जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शामली, श्री रोहित राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 04.02.2023 तक विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विशेष सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आज उनके द्वारा रोडवेज बस चालकों एवं परिचालकों को सड़क पर सुरक्षित वाहन के संचालन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया। साथ ही  चालकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया एवं अपील की गयी की मोबाईल फोन का प्रयोग एवं ड्रंकन ड्राईविंग न करें। ऐसा करना आम जन-मानस के जीवन के साथ स्वयं की जान को भी जोखिम में डालता है। इस अवसर पर उनके द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर यात्रीकर अधिकारी शामली एवं प्रर्वतन कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments