ज्ञात हो कि दिनांक 12.01.2023 को थाना बाबरी क्षेत्रांतर्गत वादी द्वारा उसके घर मे उसके नौकर द्वारा 01 बिजली का मोटर चुरा लेने के संबंध मे तहरीर दाखिल की गई। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना बाबरी पर सुसंगत धारााओ मे अभियोत पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना मे लिप्त अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी थाना बाबरी को दिये गये थे ।
आज दिनांक 14.01.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/चोरी के मामलो मे लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व मे थाना बाबरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना मे लिप्त 03 अभियुक्तो 01.सोनू उर्फ कालू 2.रोहित पुत्र राजपाल 3.कुलदीप पुत्र राज को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना बाबरी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments