- कोतवाली में शीतलहर के चलते मात्र पांच शिकायतें पहुँची,एक का भी नहीं हुआ निस्तारण।
कैराना : थाना समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने कोतवाली में पहुँचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। कड़ाके की ठंड में मात्र पांच फरियादियों ने पहुँचकर अपनी समस्या को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर समाधान की गुहार लगाई। इस दौरान मात्र कुल पांच शिकायती पत्र आए जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ है।
शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर व एसएसपी अभिषेक ने समस्याएं सुनी। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर के मोहल्ला आलकला निवासी इदरीश ने बाल्मीकि तालाब पर सन 1987 से हो रहे अवैध कब्जों को ध्वस्त कराने की मांग की गई। गांव तितरवाड़ा के आधा दर्जन ग्रामीणों ने पहुँचकर गांव में स्थित श्मशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। ग्राम मवी अहतमल तिमाली के प्रधान मित्रसेन ने गांव के कुछ लोगों को निर्माणाधीन हाईवे की ओर से मुआवजा नहीं दिए जाने पर मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द गुलशन नगर निवासी जुलफान ने बताया कि उसके पांच वर्षीय व तीन वर्षीय बेटे गली के खेलते समय पड़ोसी के बच्चों के साथ उनका विवाद होने पर पुलिस बुलाकर कार्रवाई होने के बाद फैसला होगया था। मोहल्ले की सलमा पत्नी मुस्तकीम अब झूठे मुकदमे में फसाने का प्रयास करा रही है। गांव मंडावर में पांच साल के लिए आवंटित खनन पट्टे पर जिशान, ताहिर व तसव्वर आदि ग्रामीणों पर खनन का कार्य नहीं करने का आरोप लागते हुए गौरव कुमार ने शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर के मोहल्ला बिसातयान निवासी पवन कुमार जैन बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसके परिचित के फर्जी अकाउंट पर फोटो लगाकर एवं आवश्यकता बताते हुए शनिवार की प्रातः बीस हजार रुपये ठग लिए गए है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायती पत्र अधीनस्थों को सौंप कर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

0 Comments