यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक- जिलाधिकारी शामली
शामली
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत,नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर
पर जनपद शामली में आज देव गार्डन माजरा रोड शामली से नवीन मंडी शामली तक हजारों की संख्या में विभिन्न स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आज जनपद में सड़क सुरक्षा मानव श्रंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं जन सामान्य को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई कि हम ‘‘प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है, अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊॅगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए।इसके संबंध में जन-सामान्य के साथ-साथ युवाओं एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक करना है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि आज जो शपथ ली है उसका स्वयं पालन करें और अपने माता-पिता व परिवार की सदस्यों एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ ही दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों व छात्र/छात्राओं से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आवाह्न किया। मानव श्रृंखला में जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन एवं यातायात जागरूकता पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति प्रोत्साहित किया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली बच्चों को यातायात जागरूकता के पंपलेट भी वितरण किए गये। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रोहित राजपूत, यात्रीकर अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह सरदार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी, यातायात प्रभारी शामली संजय राणा,डॉ अजय बाबू शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी गाना एनसीसी कैप छात्र-छात्राएं एवं अन्य विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व छात्र-छात्राएं तथा सम्मानित नागरिक गण मौजूद रहे।आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग शर्मा द्वारा किया गया।इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों के अन्तर्गत मानव श्रृंखला समारोह का आयोजन किया गया।

0 Comments