शामली खेड़ी करमू में हुई हत्या का खुलासा तीन हत्यारे गिरफ्तार

थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा हत्या के मामले मे 03 हत्याभियुक्त गिरफ्तार, हत्या मे प्रयुक्त आलाकात्ल अवैध हथियार बरामद
दिनांक 22.1.23 को कन्ट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेडी करमू की प्लाटिंग में एक अज्ञात पुरुष का शव पडा है जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर कोतवाली शामली पुलिस द्वारा मौके पर पहॅुचकर शव कब्जे मे लेकर मृतक की शिनाख्त कराई गई मृतक की शिनाख्त गौरव पुत्र मेहरपाल निवासी ग्राम खेडी करमू थाना कोतवाली जनपद शामली के रुप में हुई । बाद आवश्यक कार्यवाही परिजनो की तहरीर पर थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 32/23 धारा 302/34 भादवि बनाम नामजद अभियुक्तगण 1. शंकर उर्फ राहुल पुत्र पप्पूराम 2. सागर उर्फ अक्षय पुत्र रामशरण 3. दीपक उर्फ डाबरा पुत्र अनिल समस्त निवासीगण ग्राम खेडी करमू थाना कोतवाली जनपद शामली के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। 
इसी क्रम मे आज दिनांक 23.01.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार हत्याभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के परिमाण स्वरुप अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर घटना में वांछित तीनो अभियुक्तगण 1. शंकर उर्फ राहुल पुत्र पप्पूराम 2. सागर उर्फ अक्षय पुत्र रामशरण 3. दीपक उर्फ डाबरा पुत्र अनिल समस्त निवासीगण ग्राम खेडी करमू थाना कोतवाली जनपद शामली को सिम्भालका अण्डर पास के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाकतल तमंचो कारतूस के साथ गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट(आलकत्ल ) को बरामद किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार अभियुक्त शंकर उर्फ राहुल ने पूछताछ करने पर बताया कि उसका गौरव से रूपये के लेन देन को लेकर के विवाद था जब इसने गौरव से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और इसे जान मारने की धमकी देने लगा तब इसने अपने दोनो दोस्त दीपक उर्फ डाबरा और अक्षय उर्फ सागर के साथ मिलकर गौरव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की और दिनांकः 21.01.2023 को अपने इन दोनो दोस्तों के सहारे से ही गौरव को उसके घर से बुलवाया था तथा यह (राहुल) रास्ते में ही खडा था और फिर ये तीनो गौरव को बातों में लगाकर रात मे ही अपने साथ लेकर गांव के बाहर हो रही प्लांटिग पर ले गये । राहुल और अक्षय के पास तमंचे थे, इन दोनो ने रात में ही करीब 10.00 /10.30 बजे के आस पास पहले तो दीपक ने पास पडी ईंट से गौरव के सिर और चेहरे पर वार किये और फिर इसने व अक्षय ने अपने अपने तमंचे से गौरव को गोली मार दी, जिससे उसकी वहीं मौत हो गयी । ये तीनो ने डर की वजह से पास में ही जितेन्द्र के ईख के खेत मे छिप गये थे । रास्तों पर लगातार पुलिस आ जा रही थी तो हम डर की वजह से छिपे रहे । आज ये तीनो कही भागने की फिराक में थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इनकी निशांदेही से आलाकत्ल ईंट भी बरामद हो गई है।  

Post a Comment

0 Comments