ईदगाह के पास फैली गंदगी को दूसरे दिन भी हटाते दिखे युवा चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद हारून



युवा जोश के साथ साफ सफाई करते नजर आए मोहम्मद हारून 


शामली : थानाभवन नगर के मोहल्ला शाह विलायत में वर्षो से फैली गंदगी पर दूसरे दिन भी सफाई अभियान जारी रहा। एक दिन पूर्व भी जेसीबी की मदद से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद हारून ने अपने निजी खर्च से जेसीबी से करवाई थी साफ सफाई वही दूसरे दिन भी मोहम्मद हारून फावड़े से साफ सफाई करते नजर आए वार्ड वासियों ने मोहम्मद हारून के द्वारा कराई गई सफाई कि प्रशंसा हो रही है और वार्ड वासी आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मोहम्मद हारून को समर्थन करने की भी बात कह रहे है। वही आम जन का कहना है कि उनकी बस्ती में गरीब तबके के लोग ज्यादा है चुनाव के समय यहा सब आते है गरीबों को मात्र वोटर्स के रूप में इस्तमाल करते है चुनाव जीतने के बाद गरीब बस्ती में कोई आकर नही झांकता है अनेकों बार नगर पंचायत को शिकायत करी गई नगर आजतक भी नगर पंचायत का इस और ध्यान आकर्षित नही हुआ गरीब अपनी फरियाद करे तो किससे करे,वही मोहम्मद हारून ने भी जानकारी देकर बताया कि गंदगी कि वजह से मच्छर मक्खी पैदा हो रहे है। जिसके चलते आस पास के लोग बीमारी कि चपेट में आ रहे है इसलिए स्वयं अपने थानाभवन को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है और इसी वार्ड में नही थानाभवन के हर वार्ड में डोर टू डोर ऐसे ही सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिससे बीमारी से दूर रहकर आम जन खुश हाल जीवन जी सके। वही मोहम्मद हारून ने कहा कि नगर पंचायत का गरीबों कि बस्ती पर कोई ध्यान नही है सेकडो शिकायतों के बाद भी साफ सफाई नही कराई गई है। जिसके चलते चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद हारून स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझकर स्वच्छ थानाभवन बनाने का हर संभव प्रयास दिन रात किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments