वर्षो से फैली गंदगी को मोहम्मद हारून ने जेसीबी से कराया साफ



गरीबों की बस्ती कि और नगर पंचायत का नही है ध्यान मोहम्मद हारून

राजनेता गरीबों को मात्र अपना वोट बैंक समझते है मोहम्मद हारून


शामली : थानाभवन नगर के मोहल्ला शाह विलायत में वर्षो से फैली गंदगी को समाजसेवी व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद हारून ने अपने निजी खर्च से जेसीबी मंगवाकर साफ सफाई कराई जिससे आस पड़ोस के रहने वालो के चेहरे पर खुशी दिखाई दी,वही उसी जगह मोहम्मद हारून ने लगभग एक वर्ष पूर्व भी जेसीबी से साफ सफाई कराई थी। साफ सफाई होने से मोहल्ले वासियों से मोहम्मद हारून का आभार व्यक्त करते हुए आगामी निकाय चुनाव में भी समर्थन करने की बात कही है आस पड़ोस के लोगो ने भी कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सभासद हमको सिर्फ वोटर समझते है चुनाव के दौरान सब आते मगर जितने के बाद गरीब बस्ती में कोई नजर नही आता इसलिए वार्ड वासियों ने कहा कि जो इस डेंगू जैसी बीमारी में हमारी बस्ती की साफ सफाई कराएगा जितने का अधिकार भी उसको ही है। वही जब समाज सेवी व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद हारून से बात कि गई तो उन्होंने जानकारी देकर कहा कि नेता नही बेटा बनकर अपने थानाभवन कि सेवा करुंगा। वही मोहम्मद हारून ने नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सभासद पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को केवल और केवल वोटर्स के रूप में इस्तमाल किया जाता है। मोहम्मद हारून ने कहा कि सेकडो बार शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत ने गरीब बस्ती में साफ सफाई नही कराई उसके बाद उन्होंने स्वयं अपने निजी खर्च से जेसीबी कि मदद से गरीब बस्ती में फैली गंदगी कि एक साल बाद खुद साफ सफाई कराई उससे पूर्व एक वर्ष पहले भी अपने निजी खर्च से ही सफाई कराई गई थी। मोहम्मद हारून कहा कि डेंगू जैसी बीमारी साफ सफाई ना होने के कारण अपने पैर पसार रही है लेकिन नगर पंचायत इससे लगातार अनजान है।

Post a Comment

0 Comments