परिवारवाद कार्यालय में हुआ एक पारिवारिक मामले का निस्तारण



शामली : थानाभवन नगर पंचायत में क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निर्देशन में घरेलू हिंसा से संबंधित परिवारिक मामलों की सुनवाई की जाती है। परिवारिक मामलों की सुनवाई के लिए आज परिवारवाद कार्यालय में 16 मामले सुनवाई के लिए पहुंचे थे। दोनों पक्षों को बुलाकर दोनों पक्षों की वार्ता को सुना गया। वार्ता को घंटों तक सुनने के बाद परिवारवाद कार्यालय के सदस्यों ने अथक प्रयास से 1 मामले का निस्तारण करा दिया है। परिवारवाद कार्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर तोहिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके यहां घरेलू हिंसा से संबंधित 16 मामलों की सुनवाई की गई है जिनमें से 1 परिवारिक मामले में समझौता हो गया है बाकी बचे सभी मामलों में दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए परिवारवाद कार्यालय में बुलाया गया है ताकि घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों का निस्तारण हो सके।

Post a Comment

0 Comments