थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी में दो दिन पूर्व एक युवक दुवारा शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस कार्यवाही की मांग कि थी। महिला कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि थानाभवन नगर निवासी एक युवती ने शुक्रवार की देर रात्रि थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि क्षेत्र के ही गांव मसावी निवासी हाशिम पुत्र आसमोहम्मद उर्फ भिक्कू ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठकर अपने गांव मसावी में स्थिति अपने घेर में ले जाकर अश्लील हरकते करने लगा था और विरोध करने पर उक्त हाशिम ने युवती के मार पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर महिला को अकेला छोड़ वहा से भाग गया था। पुलिस ने पीड़ित महिला कि तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था और आज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी हाशिम पुत्र आस मोहम्मद ऊर्फ भिक्कु को जेल भेज दिया है। इस संबंध थानाप्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

0 Comments