थाना कोतवाली शामली एवं एसओजी शामली की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्य/चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल एवं अवैध चाकू बरामद
दिनांक 04.11.2022 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली शामली व एसओजी शामली की संयुक्त कार्यवाही में चैकिंग के दौरान 02 अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को चोरी की 10 मोटरसाइकिलों व अवैध 02 चाकू सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों का एक साथी रामसेवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कोतवाली शामली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं । शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।
ए एसपी ओपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी और इनका तीसरा साथी रामसेवक उर्फ बबलू पुत्र ज्ञाना बावरिया निवासी खानपुर कलां थाना झिंझाना जनपद शामली के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश व सीमावर्ती राज्य हरियाणा के विभिन्न जनपदों में घूम-घूम कर रैकी करते थे तथा खड़ी मोटरसाइकिलों को मास्टर-की से लॉक खोलकर चोरी कर लेते है तथा इन्हे गुप्त स्थान पर छिपा देते थे तथा धीरे धीरे समय मिलने पर राह चलते कबाडियों व ग्राहको को बेच देते थे, जो भी पैसा मिलता है उसे बराबर-बराबर बांट लेते थे । बरामद मोटरसाइकिलों में से 02 मोटरसाइकिल थाना कोतवाली शामली क्षेत्र से, 01 मोटरसाइकिल थाना झिंझाना क्षेत्र से तथा 01 मोटरसाइकिल थाना कैराना क्षेत्र से, 01 करनाल व 01 पानीपत से तथा शेष अन्य 04 मोटरसाईकिलें हमने जनपद मु0नगर व अन्य अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी । ये लोग चाकू अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे, ताकि पकड़े जाने पर लोगों को चाकू दिखाकर, डराकर अपना बचाव कर मौके से भाग सकें ।

0 Comments