घटना जनपद शामली के मुजफ्फरनगर शामली मार्ग की है। गांव फतेहपुर के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने संस्कृति इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का ड्राइवर तिरसपाल गंभीर रूप से घायल हो गया वही बस का कंडक्टर पंकज को भी दुर्घटना में चोट आई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां बस ड्राइवर तिरसपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार संस्कृति पब्लिक स्कूल बनती खेड़ा बस स्टैंड के पास ही स्थित है। स्कूल की बस स्कूल स्टाफ एवं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गांव से लेने के लिए जा रही थी। गनीमत यह रही कि हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस में केवल बस चालक एवं कंडक्टर सवार थे। अगर स्कूल स्टाफ एवं स्कूल बच्चों से बस भरी हुई होती तो एक बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।

0 Comments