कैराना।मुशायरे का हुआ आगाज, एसआई राहुल कादियान, एडवोकेट नसीम अहमद, अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटा*
*वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, महताब शानू ने कवि को किया सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित*
*कैराना।* कस्बे की खिदमत ए अवाम समिति के कानूनी सलाहकार रिजवान अली एडवोकेट के बेटों के अकीका के मुबारक मौके पर एक मुशायरे का आगाज किया गया, प्रोग्राम की सदारत कैराना के मशहूर शायर हाजी अकबर अंसारी ने तथा संचालन उस्मान उस्मानी ने किया। मुशायरा मे कैराना के तमाम कवि व शायर शकील अहमद, अतीक शाद, नसीम आदिल, अनीस जिगर, शवाब सिद्दीकी, जहीर अहमद जहीर, फुरकान खान, आस मौहम्मद आस, गुलजार आलम, इरशाद खान, दिलशाद खान, कारी मुदस्सिर, डा कय्युम, डा सलीम फारुकी, फैजान कैरानवी, कारी मुजम्मिल मास्टर हाशिम,आदि ने अपने अपने क्लाम से नवाजा
खिदमत ए अवाम समिति के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी खलील फरीदी और समिति के सभी पदाधिकारियों ने कैराना के सभी शायरों व कवियों को शाॅल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
मुशायरे के आगाज के दौरान मंच पर कैराना के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी व मेहताब अली शानू, एडवोकेट नसीम अहमद, अशोक कुमार से कस्बे के प्रसिद्ध शायर डॉक्टर सलीम फारूकी को सम्मानित पत्र देकर व शॉल उढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिदमत ए अवाम समिति के अध्यक्ष खलील फरीदी, उपाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी, महासचिव अहसान सैफी, कोषाध्यक्ष ताजीम अहमद, सचिव अफसरुन अहमद, मौहम्मद शाहनवाज, मौहम्मद राशिद, रविन्द्र जाटव एडवोकेट, अरुण एडवोकेट, समीर राई, मिस्त्री तौफीक,अनीस मलिक, इरशाद अहमद, फुरकान राई आदि कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

0 Comments