श्रद्धा के हत्यारे को फांसी देने मांग, महर्षि कालू बाबा महासभा ने उपजिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन।



सलीम फ़ारुकी कैराना।

महर्षि कालूबाबा महासभा ने कैंडल मार्च निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।
श्रद्धा के हत्यारे को फांसी की मांग की।


कैरानाः श्रद्धा की हुई मौत के बाद देश में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। श्रद्धा के हत्यारे को फांसी दिलाए जाने की लगातार मांग की जा रही है वही कैराना में महर्षि कालूबाबा महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी. वहीं SDM को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर श्रद्धा के हत्यारे को फांसी की मांग की 

 श्रद्धा की हुई दर्दनाक मौत के बाद देश में श्रद्धा को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। जगह-जगह पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी जा रही है। और श्रद्धा के हत्यारे को फांसी दिलाए जाने की मांग की जा रही है। वहीं बृहस्पतिवार नगर में देर रात्रि पालिका बरात घर के पास स्थित शिव मंदिर से महर्षि कालूबाबा महासभा अध्यक्ष दीपक कुमार बालान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं साथ कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च शिव मंदिर से प्रारंभ किया गया। जो के मुख्य रास्ते से होते हुए कैराना चौक बाजार में पहुंचा। जहां पर श्रद्धा को श्रद्धांजलि देते हुए SDM कैराना शिव प्रकाश यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर महासभा ने श्रद्धा के हत्यारे को फांसी दिलाए जाने की मांग की. महासभा से महिला अध्यक्ष रेखा चौहान ने श्रद्धा के साथ हुई घटना को निंदनीय बताते हुए। देश की बेटियों को इस घटना से सीख लेने की बात कही वहीं उन्होंने सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वही महासचिव मास्टर विजयपाल ने बताया कि श्रद्धा के हत्यारे की केवल एक ही सजा है उसको सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जुल्म ना कर पाए। उन्होंने सरकार से श्रद्धा के हत्यारे को केवल फासी दिलाए जाने की मांग की है। वही महासभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला महासचिव रोहित बजरंगी, राजीव फौजी, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, सोनू कश्यप, करण, जयचंद हलवाई, मोनू, रवि, संजीव कश्यप, टिंकू, डॉक्टर सोनू, दीपक कश्यप, संदीप भटनागर, संदीप कश्यप, अमित, आशीष सैनी, रणबीर कश्यप, हनी, अरविंद, संजीव कश्यप, रवि, प्रदीप, अंकित, विनोद, रोहित, आशु, नीतू, मुकीम, गुलाब, विपुल, सतीश, मनोज, विनोद, प्रमोद कश्यप, शिवकुमार, सन्नी, विकास, तेजवीर, अमित,भोला, सतपाल, शिवम, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments