:-शवदाह गृह के जीर्णोद्धार एवं गंदे पानी की निकासी को बनवाए गए नाले को पक्का कराने समेत तीन सूत्रीय मांग-पत्र एसडीएम को सौंपा
कैराना। तीतरवाडा के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर गांव के शवदाह गृह के जीर्णोद्धार, शमशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं गंदे पानी की निकासी को बनवाए गए नाले को पक्का कराने समेत तीन सूत्रीय मांग-पत्र एसडीएम को सौंपा है।
गुरुवार को क्षेत्र के गांव तीतरवाडा के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक तीन सूत्रीय मांग-पत्र एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव को सौंपा। मांग-पत्र में बताया कि गांव के शमशान घाट में बना शवदाह गृह काफी पुराना व जर्जर हो चुका है, जिसके गिरने पर जान व माल की भारी हानि होने की प्रबल आशंका है। ऐसे में इसके स्थान पर नया शवदाह गृह बनवाया जाए। साथ ही, शमशान घाट का भी सौंदर्यीकरण कराया जाए। आगे बताया कि गांव के गंदे पानी की निकासी हेतु मामौर रोड पर बनवाया गया नाला कच्चा होने के कारण बारिश के समय पूरी तरह चोक हो जाता है, जिससे बरसात का पानी गांव की गलियों व लोगो के घरों में भर जाता है। इसलिए इस कच्चे नाले को भी पक्का कराया जाए। इसके अलावा, ग्रामवासियों द्वारा विगत दो वर्षों से बच्चों के खेलने के लिए करीब 15 बीघा जमीन किराए पर ले रखी है। उक्त जमीन के किराए में प्रशासन व ग्राम पंचायत की ओर से कोई सहायता नही की जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से उपरोक्त समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई है। मांग-पत्र पर राजेन्द्र, विनोद, विकल, सचिन, हिमांशु, संजय आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

0 Comments