थाना बाबरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 जुआरी किये गिरफ्तार, कब्जे से नकदी 1710/- रुपये व ताश की गड्डी बरामद
दिनांक 21.11.2022 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाए गये अपराध की रोकथाम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निकट पर्यवेक्षण में थाना बाबरी पुलिस उ0नि0 श्री मुकेश दिनकर का0 योगेंद्र कुमार का0 आशीष कुमार का0 भागमल द्वारा चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 जुआरियों सोनू पुत्र जगमेहर निवासी ग्राम बन्तीखेडा थाना बाबरी जनपद शामली मुरारी पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम कैडी थाना बाबरी जनपद शामली राजेन्द्र पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम कैडी थाना बाबरी जनपद शामली को नकदी 1710/-रुपये व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाबरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

0 Comments