जज के निवास पर हुई चोरी का खुलासा तीन चोर गिरफ्तार।




कैराना। कैराना पुलिस व एसओजी शामली को मिली बडी सफलता, दिनाँक 16/17-11-2022 की रात्रि में श्रीमान ADJ महोदय कैराना के घर पर ताला तोड़कर हुयी चोरी से सम्बन्धित 03 अभि0गण को किया गिरफ्तार व अभि0गण की निशांदेही पर चोरी गये सामान एलईड़ी, लेपटाप, वूफर आदि बरामद)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शामली व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय शामली द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी कैराना महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार त्यागी थाना कैराना जनपद शामली के कुशल नेतृत्व मे थाना कैराना पुलिस व एसओजी शामली के द्वारा 03 अभियुक्तगण 1. शशांक उर्फ सैंकी पुत्र कमल सिंह नि0 मौ0 बेगमपुरा थाना कैराना जनपद शामली 2. दीपक पुत्र नाथीराम नि0 मौ0 पंसारियान कस्बा व थाना शामली जिला शामली 3.मयंक पुत्र कमल सिंह नि0 बेगमपुरा कस्बा व थाना कैराना जिला शामली को दिनाँक 20/11/2022 को समय करीब 20.50 बजे ग्राम मन्ना माजरा बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया अभि0गण की निशांदेही पर दिनाँक 16/17-11-2022 की रात्रि में श्रीमान ADJ महोदय कैराना के घर पर ताला तोड़कर हुयी चोरी से सम्बन्धित 03 अभि0गण को किया गिरफ्तार व अभि0गण की निशांदेही पर चोरी गये सामान एलईड़ी, लेपटाप, वूफर आदि बरामद तथा घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0 नं0 UP19N8641 HONDA EXTREME व दो अदद मोबाईल फोन बरामद व एक लोई तथा ताला तोड़ने में प्रयोग की गयी फाली बरामद की गयी व अभि0गण से थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत कुछ माह पूर्व हुयी चोरी से सम्बन्धित 2000/- रुपये बरामद । अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह घटना से पूर्व बंद मकान में लगे तालो की रेकी करते थे तथा दिन या रात्रि में जब भी मौका मिलता था ताला तोड़कर घर में घुसकर रखे जेवरात व नगदी आदि सामान चुरा लेते थे । अभियुक्तो के जुर्म के सम्बन्ध मे थाना कैराना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। 


Post a Comment

0 Comments