डग्गामार वाहनों पर शामली आरटीओ की बड़ी कार्रवाई 22 वाहन किए सीज


शामली : क्षेत्र मे सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) विभाग की एक टीम ने एआरटीओ रोहित के नेतृत्व में पुलिस बल की सहायता से एक अभियान चलाकर कई डग्गामार वाहन सीज किए गए। विभाग की यह कार्रवाई अलग अलग स्थानों पर की गई। आरटीओ विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों पर कसे गए शिकंजे से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया

बता दें कि क्षेत्र में इस समय डग्गामार वाहनों की भरमार है। ऐसे में यह वाहन सड़कों पर दौड़कर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लेकिन इस संदर्भ में रोकथाम के लिए आरटीओ विभाग ने मंगलवार ओर बुधवार को एक अभियान चलाकर वाहनों के चालान काट उन्हें पुलिस के कब्जे करवा दिया 

आरटीओ विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों पर चलाए गए अभियान के क्रम में कार्यवाही की गई  जिन वाहनों को आरटीओ के द्वारा पकड़ा गया है, उनका मौके पर ही 24 ई-चालान यानी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत चालान काटे गए।22 वाहन सीज किए इनमें विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 73000 रुपए का जुर्माना वसूला तथा 58800 टैक्स वसूला गया।

Post a Comment

0 Comments